अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र में संचालित हरैय्या हड्डी अस्पताल के एक कमरे में अस्पताल ने काम करने वाले 23 वर्षीय सूर्य प्रताप प्रताप पुत्र राम सागर निवासी अरियवना अकबरपुर की संदिग्ध हालत में बीती रात्रि लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चर्चा है कि मृतक सूर्य प्रताप हरैय्या हड्डी अस्पताल में काम करता था और वहीं एक कमरे में रहता भी था जिसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर वो काफी विचलित भी रहता था और बन्द कमरे में उसका शव झूलता हुआ मिला जिससे हड़कम्प मच गया।
बरहाल अस्पताल कर्मी का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं अन्य पहलुओं की भी जांच में जुट गई है





