रविवार को हाईस्कूल व इण्टर में शानदार प्रदर्शन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में संचालित सभी विद्यालयों के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को स्व.मोहम्मद अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
स्व.मोहम्मद अयाज़ उर्फ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.नदीम उर्फ पोली ने बताया कि शिक्षा के प्रति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रविवार रात्रि 08 बजे सकरावल आवास पर आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में टाण्डा नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मदरसा मंज़रे हक से इस्लामी शिक्षा ग्रहण कर सनद पाने वाले छात्रों को भी सम्मनित किया जाएगा। श्री पोली ने बताया कि टॉप करने वाले छात्र छात्राओं के अलावा उनके प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में समय से पहुंच कर छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाने की अपील की गई है।




