अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के युवा समाजसेवी रहे स्वर्गीय मो. अयाज़ अहमद उर्फ गुल्लू की पांचवी बरसी पर फातिया व कुरआन ख्वानी का आयोजन शुक्रवार को किया गया है।
मो.अयाज़ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबन्धक मो.नदीम उर्फ पोली ने बताया कि बुनकर नेता व समाजसेवी रहे मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू एवं उनके पिता की बरसी पर प्रत्येक वर्ष की तरह ईद के दूसरे दिन बाद नमाज़ मगरिब (06:30 बजे शाम) फातिया व कुरआन ख्वानी का आयोजन उनके पैतृक आवास पर किया गया है जिसमें टाण्डा की सभी मस्जिदों के पेश इमाम व मोतवल्ली को आमंत्रित किया गया है।
बताते चलेंकि स्वर्गीय मो.अयाज़ उर्फ गुल्लू की पत्नी शबाना नाज़ मौजूदा टाण्डा नगर पालिका की अध्यक्ष हैं एवं उनके भाई मो.नदीम उर्फ पोली के प्रबंधन में मो.अयाज़ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट चलाया जा रहा है जिसके तहत जरूरतमंद बच्चियों की शादी का पूरा ख़र्चा उठाया जा रहा है।





