WhatsApp Icon

गोकशी के खिलाफ अभियान जारी, अलीगंज व बसखारी पुलिस ने भी की बड़ी कार्यवाही

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस गोकशी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। टांडा कोतवाली पुलिस ने जहन लगभग दो दर्जन गोवध करने वालों पर कार्यवाही किया है वहीं बसखारी व अलीगंज पुलिस ने भी गोवध के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया है।
अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने गोकशी के आरोप में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जिसमें मुस्तकीम उर्फ राजा पुत्र महबूब आलम, मुकर्रबीन पुत्र महबूब आलम, अर्से आलम पुत्र मो.तौफीक, मो.तौसीफ पुत्र तौफीक, सद्दाम उर्फ रिजवान पुत्र बिस्मिल्ला, मो.आरिफ पुत्र ताज मोहम्मद, फ़िरोज़ उर्फ कल्लू पुत्र वकील अहमद, साकिब उर्फ संजू पुत्र ताज मोहम्मद, महबूब आलम पुत्र निसार अहमद, सोनू पुत्र निसार अहमद, एखलाक उर्फ लख्खू पुत्र आलम कसाई, इब्राहिम पुत्र हाकिम, मो.आशिक पुत्र मो.इरशाद शामिल हैं।

दूसरी तरफ बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने गोकशी के खिलाफ अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही किया है जिसमें मो.एजाज पुत्र नईमुल्ला,नाटे उर्फ सईदुल्ला पुत्र गरीब उल्ला, मो.अनीस पुत्र वहीद, मो.रिजवान पुत्र जमील, हयात मोहम्मद पुत्र सलामतुल्ला, मो.आज़म पुत्र स्व.जियाउल्ला, सद्दाम पुत्र मो.हसन शामिल हैं।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.