अम्बेडकरनगर: गोवध के खिलाफ टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। दो दिनों में लगभग दो दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जिससे अवैध ढंग से गोवध के कार्य मे संलिप्त लोगों में सनसनी फैल गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) विशाल पांडेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार सिंह के पर्वेक्षण में कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व एंटी लूट जुर्म की रोकथाम चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व गोवध तथा पशु क्रूरता अधिनियम से संबन्धित अभियुक्तो के सत्यापन के क्रम में गोवध व पशु क्रूरता से संबन्धित अभियुक्तों पर टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने अभियान चला रखा है।

उक्त अभियान के तहत मंगलवार को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिसमें नासिर कुरैशी पुत्र स्व. मो. हाशिम, शाकिब पुत्र ताहिर, शाबान पुत्र मो० ईशा, नसीम कुरैशी पुत्र ताज मोहम्मद, कफील उर्फ पुल्लुर पुत्र ताज मोहम्मद, बब्लू पुत्र रियासत अली, मो. बशीर पुत्र मो.मुनीर शाह, मो. साजिद पुत्र मेहदीहसन शामिल हैं।बुधवार को 14 अभियुक्तों को टाण्डा पुलिस ने गिरफ्तर किया जिसमें जुबैर अहमद पुत्र अब्दुल रशीद, शहजादे पुत्र छिट्टन, नबी अहमद पुत्र मो. इदरीश, रसूल अहमद पुत्र मो. इदरीश, मताउ उर्फ मो. शबीर पुत्र मो. महमूद, शकील उर्फ दूबर पुत्र स्व. ताज मोहम्मद, तौहिद आलम पुत्र स्व. कमर आलम, मो. राशिद पुत्र गुलाम रसूल, सोनू पीर मोहम्मद पुत्र दोस्त मोहम्मद, ताज मोहम्मद उर्फ धोधे पुत्र दोस्त मोहम्मद, सलमान पुत्र साबिर, साजिद पुत्र साबिर, रामजी पुत्र खुशिराम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में एसएसआई वेद प्रकाश यादव, एसआई रविन्द्र कुमार यादव, एसआई अऱविन्द वर्मा, एसआई दिनेश चन्द्र मौर्य, महिला एसआई हर्षिका पाण्डेय, एसआई प्रभात कुमार, महिला एसआई दीपिका गुप्ता , हेड कांस्टेबल अनवर अली, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, रजनीकान्त वर्मा, चमन सिंह, विकास कुशवाहा व उमाकान्त यादव शामिल रहे।





