WhatsApp Icon

मझुई नदी किनारे मिला गोवंश का कटा अवशेष, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बीती रात दो जिलों सुल्तानपुर के अखंडनगर और अंबेडकर नगर के मालीपुर थाने की सीमा पर बह रही मझुई नदी के किनारे गोवंश का कटा हुआ अवशेष मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों जिलों के नजदीकी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को एकत्र कर जेसीबी की मदद से नदी किनारे गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया।

मामले में सुरहुरपुर ग्राम प्रधान कृपाशंकर मौर्य ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मालीपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

अन्य खबर

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

हैवानियत की हद: 70 साल की विधवा से दुष्कर्म, इंसानियत हुई शर्मसार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.