WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में गोवंश आश्रय स्थलों पर सख्त चेकिंग अभियान शुरू

Sharing Is Caring:

लापरवाही की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी

अंबेडकरनगर: निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अव्यवस्था की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर 30 जनवरी से 06 फरवरी तक जनपदभर में सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।


जिलाधिकारी सहित सीडीओ, एडीएम, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रतिदिन गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दो कार्यदिवस में सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पहले दिन कटेहरी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर सहित कई गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। प्रतापपुर चमुर्खा गोशाला में हरा चारा व पशु आहार न मिलने पर नाराजगी जताई गई, जबकि अन्य स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में लापरवाही की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.