अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र में विक्षिप्त महिला से दुराचार की वायरल आपत्तिजनक वीडियो का उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र रामनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी किया।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बसखारी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह व कांस्टेबल पंकज यादव रात्रि गश्त में भ्रमणशील थे कि मोबाईल पर अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था, जिसकी पुष्टि गश्त के दौरान ही मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह द्वारा किया गया तो ज्ञात हुआ कि थाना स्थानीय क्षेत्र के कस्बा बसखारी में अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति मुकेश कुमार पुत्र रामनिवास निवासी कस्बा बसखारी थाना बसखारी जो शारीरिक रुप से 70 प्रतिशत विकलांग है । जो प्रतिदिन कस्बा बसखारी में घुमता रहता है । कस्बा बसखारी में एक विक्षिप्त महिला पूर्वी चौराहे से लेकर पश्चिमी चौराहे व अस्पताल तक भ्रमण करती रहती है। बसखारी पुलिस के अनुसार उक्त दोनो विक्षिप्त महिला व पुरुष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके सम्बन्ध में मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह की लिखित तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 82/24 धारा 376 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया तथा सम्बन्धित आरोपी मुकेश कुमार उपरोक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





