अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर) दो दिन पूर्व खेत में पशु चरा रहे अधेड़ व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की गई थी जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना कटका थाना क्षेत्र के मसोढ़ा गांव निवासी सुरेंद्र गांव स्थित भट्ठे के पास अपना जानवर चरा रहे थे। पुरानी रंजिश के कारण एकडंगा निवासी राजकुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ पूर्व नियोजित तरीके से लाठी डंडो से लैस होकर सुरेंद्र के पास पहुंचा और हमला कर दिया। लाठी डंडों के हमले होने के दौरान सर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। हो हल्ला सुन भट्ठा मालिक समेत अन्य लोगो ने सी एच सी एकडंगा ले गए जहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





