अम्बेडकरनगर: नशे की हालत में धुत्त 28 वर्षीय युवक के द्वारा फल विक्रेता के ठेले में मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस के द्वारा घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा जहां हालत गंभीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताते चलें देर शाम इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर बभनपुरा के पास एनटीपीसी की तरफ से आ रहे नशे में धुत युवक अरविंद वर्मा के द्वारा सड़क के किनारे खड़ी ठेला एवं बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे अरविंद वर्मा पुत्र राम कुबेर निवासी हजियापुर थाना इब्राहिमपुर को काफी गंभीर चोट आई। सूत्रों की माने तो आसपास लोग तमाशा देखते रहे कोई भी घायल को उठाने तक नहीं आया सूचना पर पहुंचे इब्राहिमपुर के एनटीपीसी चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी कांस्टेबल मोंटी सिंह इंद्रपाल सिंह राजेश पाल पुलिसकर्मियों के द्वारा तत्काल थाने की गाड़ी से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किराया जहां इलाज जारी है। चौकी इंचार्ज अजय त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया इलाज जारी है। घायल युवक तड़पता रहा लोग वीडियो बनाते रहे आखिर इंसानियत मर गई मसीहा बनकर आगे आए पुलिसकर्मियों के द्वारा समय पर प्राथमिक उपचार कराया गया जिससे युवक की जान बच सके सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुलिस अगर टाइम से नहीं पहुंचती तो मेरे बेटे को कुछ भी हो सकता था परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।





