WhatsApp Icon

शासन की मंशा पर खुलेआम फेरा जा रहा है पानी – घटिया निर्माण पर ईओ को है शिकायत का इंतेज़ार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका के ठेकेदार, क्षेत्रीय सभासद और नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार चरम पर है। पुरानी नाली पर बिना बेस तैयार किए ही एक रद्दा ईट लगाकर पटिया ढलाई और बगल में बगैर गिट्टी और हल्की बालू डालकर इंटरलाकिंग कराने से कार्य की गुडवत्ता पर सवाल खड़ा कर रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है।


प्रकरण जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के विधायक राकेश पांडेय कार्यालय के ठीक सामने वाली गली मोहल्ला जौकाबाद घसियारी टोला कबीर मठ के पीछे का है। जहाँ पर दो लाख पच्चीस हजार रूपए की लागत से नाली और इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस नए निर्माण कार्य में बिना बेस तैयार किए ही पुरानी नाली पर मानक विहीन एक रद्दा ईट की जुड़ाई कर पटिया ढाला जा रहा हैं। बगल में बचे हुए स्थान पर इंटर लॉकिंग का कार्य चल रहा है।

मानक विहीन घटिया निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया की निर्माण कार्य में पुरानी नालियों पर ही सफ़ेद बालू, घटिया किस्म की गिट्टी से निर्माण कार्य चल रहा है। खराब गुडवत्ता के कारण अभी से ही ढलाई की गई पटिया टूटना शुरू हो गया है। इस सम्बन्ध में जब नगर पालिका अवर अभियंता ने बताया की वहां पर सभी कार्य नए और गुडवत्तापूर्ण होना है, यदि पुरानी नाली पर कार्य हो रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।

Oplus_131072

इस संबध में जब अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ ने बताया की शिकायत मिलने पर जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
बहरहाल बिना बेस बनाये पुराने नाली पर लाली लिपिस्टिक लगा कर सफेद बालू के सहारे मनबढ़ ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन जेई व ईओ शिकायत के इंतेज़ार में बैठे आमजनता को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे हैं और शासन मंशा पर खुलेआम पानी फेर रहे हैं।

अन्य खबर

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.