अम्बेडकरनगर: जहांगीरगंज पुलिस द्वारा जनपद मे शान्ति व्यवस्था व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडहरघाट से थोड़ी दूर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान एक बाइक सवार राहगीर द्वारा करीब 02.40 बजे पुलिस टीम को सूचना दिया की बिडहरघाट पुल के पास एक महिला नदी मे कूद गई है और डूबने लगी है। वहाँ उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल बाइक से घटना स्थल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगाकर डूब रही महिला को काफ़ी अथक प्रयास के सकुशल पानी से बाहर निकाला गया तथा उसको समझाया बुझाया गया तथा उसने बताया पारिवारिक समस्याओ व स्वास्थ्य समस्याओ के कारण ऐसा किया था जिसको समझा बूझाकर उसके परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। महिला पारिवारिक कलह व बीमारी से परेशान रहती थी जिसके कारण अपना जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से घाघरा नदी में कूद गई थी।




