WhatsApp Icon

लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा – प्रशासन सतर्क

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा नदी खतरे के लाल निशान के करीब पहुंच चुकी है। बढ़ते जलस्तर को लेकर टाण्डा तहसील प्रशासन सजग हो कर निगरानी शुरू कर दिया गया है।


सिंचाई खंड के सहायक अभियंता प्रथम संजीव सोनकर ने बताया कि जनपद में घाघरा नदी खतरे के लाल निशान से मात्र 0.12 मीटर नीचे बह रही है। रविवार प्रातः 08 बजे घाघरा नदी को स्केल पर 85.44 मीटर मापा गया है।
उपजिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर राजस्व विभाग सतर्क है तथा घाघरा नदी के किनारे वाले सभी स्थानों की सजग निगरानी की जा रही है और बाढ़ संभावित आबादी वाले स्थान पर निवास करने वालों को भी सतर्क कर दिया गया है तथा आपातकाल के लिए फिलहाल चार नाव को संभावित बाढ़ वाले स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। श्री मोहनलाल ने बताया कि अभी तक कोई भी आबादी प्रभावित नहीं हुई है और ना ही किसी फसल को कोई नुकसान हुआ है।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.