WhatsApp Icon

अज्ञात वृद्ध ने घाघरा नदी में लगाई छलांग – तलाश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाढ़ की आशंका को लेकर शासन के निर्देश पर जहां जिला व स्थानीय प्रशासन एलर्ट मूड पर है वहीं रविवार को एक वृद्ध ने घाघरा में छलांग लगा कर सनसनी फैला दिया है। सूचना पर गोताखोरों की टीम लेकर पहुंची पुलिस टीम वृद्ध को तलाश करने में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गाँव में रविवार को ई-रिक्शा से पहुंचे लगभग 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध घाघरा नदी के किनारे पहुंचा और वहाँ स्थित एक मंदिर में माथा टेकने के बाद अपना पर्स रख दिया जिसमें लगभग 200 रुपया था और फिर धोती कुर्ता उतार कर नदी के किनारे रखते हुए पास खड़ी नाव पर चढ़ कर नदी में छलांग लगा दिया। काफी देर तक जब वृद्ध नदी स्व नहीं निकला तो वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय हमराही व गोताखोरों की टीम को लेकर तत्काल अजमेरी बदशापुर घाघरा नदी के घाट पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम के माध्यम से नदी में अज्ञात वृद्ध की तलाश शुरू कराया। टाण्डा कोतवाली पुलिस अज्ञात बुजुर्ग के सम्बन्ध में पता लगाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक ना तो अज्ञात वृद्ध के सम्बंध में कोई जानकारी प्राप्त हुई है और ना ही गोताखोरों की टीम को वृद्ध की तलाश में सफलता मिली है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.