WhatsApp Icon

टाण्डा नगर में नदी का करार गिरने से घाघरा में समा गई अमृता – गोताखोरों को मिली नाकामी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में 10 वर्षीय अमृता गिर गई जिसकी गोताखोरों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद 10 वर्षीय अमृता पुत्री दुर्गेश निवासी छज्जापुर राजघाट (मड़ईया) गुरुवार को लगभग 03 बजे नदी के किनारे बकरी चरा रही थी कि अचानक नदी का करार कट कर गिरा जिससे अमृता भी नदी में गिर गई। अमृता के साथ मौजूद दूसरी लड़कियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव काफी तेज था जिसके कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर टाण्डा कोतवाली पुलिस व टाण्डा शहर लेखपाल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से अमृता को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा सका। उक्त घटना से अमृता की माता का रो-रो कर बुरा हाल है और परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। अमृता की माता ने प्रशासन से अपनी बच्ची की तलाश करने की गोहार लगाई है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.