WhatsApp Icon

महिला को बंधक बना कर 06 माह का गर्भ गिराने के आरोप में फरार चल रही महिला गिरफ़्तार लेकिन–

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में एक महिला को ज़बरन बंधक बना कर उसके 06 माह के गर्भ को गिराने के मामले में फरार चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है हालांकि उक्त मामले के अन्य नामज़द आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको संरक्षण देने वाले पर भी हँसवर पुलिस मेहरबान नज़र आ रही है।


हंसवर पुलिस ने दावा किया कि मुकदमा संख्या 57/25 धारा 89 बीएनएस में नामज़द महिला गीता मौर्य पुत्री हरिवंश मौर्य निवासी ग्राम पारा बासोपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को एसआई विजय कुमार सोनी व कांस्टेबल नीकू यादव ने कटोखर चौराहा थाना हँसवार से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है लेकिन अन्य नामज़द व अज्ञात अभियुक्तों पर पुलिस मेहरबान नज़र आ रही है।
बताते चलेंकि हँसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर में शादी का झांसा देकर महीनों दुष्कर्म करने और धोखा देकर ज़बरन गर्भपात कराने में शामिल समद जमानत पर है और गर्भपात कराने वाली महिला को मंगलवार को गिरफ्तर कर लिया गया है लेकिन अन्य नामज़द अभियुक्त खुलेआम गाँव मे घूम रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि महिला को बंधक बना कर ज़बरन गर्भपात कराने के नामज़द व अज्ञात अभियुक्तों की ढाल बने गाँव के ही सऊद उर्फ लारा पर हंसवर पुलिस कोई शिकंजा नहीं कस पा रही है जबकि सऊद उर्फ लारा का नाम एक भूमि से जोड़ कर भी देखा जा रहा है तथा सऊद का स्थानीय पुलिस से गहरा संबंध भी बताया जा रहा है।
दर्ज मुकदमा संख्या 57/25 के अनुसार आरोपी प्रेमी समद व उसके अब्दुर्रहमान पिता द्वारा युवती को अपने घर बुलाया गया जहां दो सऊद, अब्दुर्रहमान व दो अन्य लोगों ने युवती को जबरन एक गाड़ी में बैठा कर काजीपुर नहर के पास राकेश के घर पर ले गए जहां एक महिला ने ज़बरन दवा खिला गर्भपात करा दिया। उक्त मामले में तत्कालीन पुलिस कप्तान केशव कुमार के हस्तक्षेप के बाद हंसवर पुलिस ने मुकदमा संख्या 57/25 पर समद, अब्दुर्रहमान, राकेश एवं दो पुरूष व एक महिला अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराया तथा मुख्य आरोपी समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसको जमानत मिल चुकी है और अब गर्भपात कराने वाली महिला गीता को भी जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.