WhatsApp Icon

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के अकबरपुर में स्थित गांधी आश्रम परिसर में सोमवार को हुई शिक्षिका की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि गांधी आश्रम अकबरपुर में आवास के अंदर शिक्षिका सोनी सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा संख्या 57/26, धारा 85 व 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पंजीकृत किया गया था।

क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान विवेचना में धारा 3(5) बीएनएसएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद मृतका के पति उमाशंकर सिंह उर्फ सोनू पुत्र बृजभान सिंह, ससुर बृजभान सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह तथा सास मालती सिंह पत्नी बृजभान सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान पति उमाशंकर सिंह उर्फ सोनू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी सोनी सिंह की हत्या सब्जी व साग काटने वाले पहसुल से की थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने किचन में दीवार पर बनी अलमारी से पहसुल बरामद किया, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच विधिसम्मत तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। शिवनगर का बयान नीचे सुनें।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.