अम्बेडकरनगर: अनियंत्रित होकर खेत में घरेलू गैस सिलेंडर लदी डीसीएम पलटने से बड़ी घटना बाल-बाल बच गई जबकि डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
अलीगंज थानाक्षेत्र के मोजनपुर रेलवे क्रासिंग से डिहरा खासपुर मार्ग पर घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रही डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के कारण डीसीएम एक बाइक को भी टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार आराधना देवी, विकास वर्मा व आयाश वर्मा घायल हो गए जिन्हें टाण्डा सीएचसी से महामाया मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ घरेलू गैस सिलेंडर लदी डीसीएम दूर खेत में जाकर पलट गई और सिलेंडर फटने से बाल-बाल बच गया। चर्चा है कि डीसीएम के गियर बॉक्स टूट गया था जिसके कारण डीसीएम अनियंत्रित हो गई थी।
बहरहाल गैस सिलेंडर लदी डीसीएम अनियंत्रित हो कर पलटने से बड़ी घटना बाल-बाल बच गई जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लिया है।





