WhatsApp Icon

राजेसुल्तानपुर घटना के तीसरे फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र में 21 वर्षीय छात्रा के साथ सामुहिक दुराचार कर उसे आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले तीसरे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।


बताते चलेंकि गत 16 अगस्त की रात्रि को थाना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय बालिका को 16 अगस्त को तीन युवकों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया था। उक्त घटना के दूसरे दिन छात्रा वापस आपमे घर आ कर आत्महत्या कर लिया था। उक्त सम्बन्ध में थाना राजेसुल्तानपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 240/24 धारा 108, 70(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसमें नामजद अभियुक्त सत्यम उर्फ भोला यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम समडीह थाना राजेसुल्तानपुर व समीर खान पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम कादीपुर थाना राजेसुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा था कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जब अदालत ले जाया जा रहा था तो वो दोनों सरकारी जीप से कूद कर भागने का प्रयास किया था जिसमें दोनों का पैर टूट गया था। उक्त दोनों को पुनः गिरफ्तार कर इलाज़ कराने के बाद जेल भेजा जा चुका है।
उक्त मुकदमा में वांक्षित तीसरा नामजद अभियुक्त हरिश्याम पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर थाना राजेसुल्तानपुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक 04 पुलिस टीमों का गठन कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।
दावा है कि थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त हरिश्याम पुत्र बाबू लाल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास खड़ा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया अभीयुक्त द्वारा पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षा में फायर किया गया जिससे अभियुक्त हरिश्याम उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज 315 बोर तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.