WhatsApp Icon

गैंगरेप पीड़िता छात्रा की आत्महत्या के आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का किया प्रयास – दोनों अभियुक्त घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो अभियुक्तों को अदालत ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने हिकमतमली के साथ पुनः गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों अभियुक्त पुलिस जीप से कूद कर भागने का प्रयास कर रहे थे और घायल हो गए।


बताते चलेंकि राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र में मनबढ़ दबंगों ने एक 21 वर्षीय छात्रा का 16 अगस्त को अपहरण कर गैंगरेप करने के बाद उसे 17 अगस्त को छोड़ दिया था। उक्त घटना से आहत हुई छात्रा ने दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक कर अपनी जान दे दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में मृतिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 240/24 पर बीएनएस की धारा 108 के तहत तीन अभियुक्तों के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज किया था।
राजेसुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को उक्त घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तर किया और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए सरकारी जीप से निकले। राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी का दावा है कि दोनों अभियुक्तों ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के याकूब पुर कटरिया के पास पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि भाग रहे दोनों अभियुक्तों के पैर में चोटें आई जिन्हें पुनः गिरफ्तार किया गया और जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास की घटना सोशल मीडिया पर कई गंभीर सवाल पैदा होने लगे हैं। चर्चा है कि पुलिस आला अधिकारियों से शाबासी लूटने के चक्कर में फर्जी मुठभेड़ की घटना बना रही है।
बहरहाल एडिशनल एसपी श्याम देव ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के प्रयास की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की आत्महत्या के मामले में दोनों अभियुक्तों को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.