अम्बेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में दलित बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों से भेंट कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
सम्मनपुर पुलिस ने दलित बालिका से गैंगरेप के मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 86/24 की धारा 376, 506 व 3(2) वी एससी/एसटी एक्ट के वांक्षित अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ सुशील यादव पुत्र स्व. नेबुलाल उर्फ राजेन्द्र कुमार यादव निवासी सतरही गुरदासपुर थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल कारागार भेज दिया है। सम्मनपुर पुलिस ने उक्त घटना के एक आरोपी अनुराग यादव को पहले ही जेल भेज चुकी है। घटना गत 11 मई की बताई जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बनाया और प्रशासन कि मांग किया कि मनबढ़ दबंग आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें एवं पीड़ित परिवारबको 10 लाख रुपया का मुआवजा दिलाएं।




