अम्बेडकरनगर: ब्राहमण समाज व जाति धर्म से सम्बधित भड़काऊ व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही टांडा कोतवाली क्षेत्र के भसड़ा गाँव में काला झंडा लहराते हुए बौद्ध धर्म मे आस्था रखने वालों द्वारा एक वीडियो बना अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन रोकने एवं अयोध्या में बौद्ध धाम बनाने के साथ श्रीराम व कृष्ण की पूजा ना करने की बात कही थी। उक्त वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली टांडा के पहाड़पुर गाँव निवासी चंद्रिका शर्मा की तहरीर पर टांडा पुलिस ने अपराध संख्या अपराध संख्या 13/24 पर आईपीसी की धारा 505(2) के तहत राम अरज पुत्र कल्पनाथ, अवधेश पुत्र श्रीराम, कन्हैया पुत्र राम आसरे, धीरेन्द्र उर्फ करिया पुत्र राम बचन, अनुराग पुत्र राम मिलन, सचिन पुत्र देवमणि आदि निवासी ग्राम भसड़ा कोतवाली टाण्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
समाजसेवी चन्द्रिका शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी हुई कि विपक्षीगण, राम अरज पुत्र कल्पनाथ, अवधेश पुत्र श्रीराम, कन्हैया पुत्र राम आसरे, धीरेन्द्र उर्फ करिया पुत्र राम बचन, अनुराग पुत्र राम मिलन, सचिन पुत्र देवमणि आदि निवासी ग्राम भसड़ा कोतवाली टाण्डा द्वारा ब्राहमण समाज व जाति धर्म से सम्बधित भड़काऊ व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। जिससे हमारे समाज धर्म जात का मजाक उड़ाया जा रहा है जिस कारण समाज में अशान्ती का माहौल बना दिया गया है जिससे हमारे समाज के लोग आहत व हमारे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया जा रहा है।
बहरहाल अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के समय टांडा कोतवाली क्षेत्र के भसड़ा गाँव में काला झंडा व काली पट्टी लगाकर विरोध करने के साथ राम व कृष्ण को भगवान ने मानने तथा अयोध्या में बौद्ध धाम बनाने की मांग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।





