अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ़ोटो गलत ढंग से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक शेरू नामक फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई थी। उक्त मामले ने हँसवर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फ़ोटो अपडेट करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
हंसवर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करने की जनपद में खूब सराहना हो रही है।





