अम्बेडकरनगर: मात्र 10 रुपये के स्टॉम्प पेपर पर निर्मित भवन की बिक्री दिखा कर प्रधानमंत्री आवास योजना का सरकारी धन गबन करने का प्रयास किया गया हालांकि शिकायत के बाद उसे निरस्त कर दिया गया है एवं धन वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन मनबढ़ द्वारा देर यात्री में भवन का ताला तोड़कर घर पर कब्जा का प्रयास किया गया तथा मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई जिस मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला इब्राह्मपुर थानाक्षेत्र का है जहाँ विनीत पांडेय पुत्र रामराज निवासी के बैरामपुर आजादनगर इल्तिफ़ातगंज का है जिनके मकान की डिग्री भी सिविल न्यायालय द्वारा प्राप्त हुआ है लेकिन विपक्षी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व उनके पुत्र लवकुश पांडेय द्वारा सुनीता सिंह पुत्री राम नरेश से मात्र 10 रुपये के स्टॉम्प पेपर पर खरीदारी दिख कर धोखाधड़ी कर पीएम आवास पास करा लिया जिसकी शिकायत के बाद उसे निरस्त करते हुए धन वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गया लेकिन विपक्षियों द्वारा गत दिनों रात्रि 12 बजे ताला तोड़कर घर पर अपना ताला लगा लिया और सुबह मन करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। इब्राहिमपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 305/24 पर बीएनएस की धारा 131, 319(2), 318(4), 329(3), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।





