अम्बेडकरनगर: घर में घुस कर मारपीट व तोड़फोड़ करने एवं नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में दर्ज नामजद मुकदमा के फरार चल रहे दो अभियुक्तों को जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विदित हो कि बीते दो माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी टाईगर उर्फ जुगनू पुत्र निन्हे ने जलालपुर कोतवाल को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के शिवम व सत्यम् पुत्रगण राजू व राजू पुत्र मोतीलाल राकेश पुत्र विजय दिनेश पुत्र रतीलाल समर पुत्र महेन्द्र सभी लोग एकजुट हो कर 13 अप्रैल को दिन में समय लगभग 02 बजे मुकदमा वादी के घर में घुसकर लाठी डण्डा व राड से प्रार्थी व उसके परिवार को हमला कर दिये जिससे प्रार्थी चक्कर खाकर गिर गया घर वालो के चिल्लाने पर पीड़ित की माँ व बहन बीच बचाव हेतु दौडी तो उन्हे भी विपक्षीगण मारने पीटने लगे, जिसमें सभी परिजनों को गम्भीर चोटे आयी, पीड़िता के अनुसार उसके घर के सारे समान तोड फोड कर घर के समान को भी उठा ले गये और जान से मार देने की धमकी देते हुये राकेश व शिवम ने बहन करिश्मा के साथ छेडखानी करने लगे। उक्त टीम में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल धनंजय यादव, रामकिशोर लोग शामिल रहे।




