WhatsApp Icon

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मजदूरी कर घर जा रहे भाई का अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य घटना में छुट्टा जानवर की चपेट में आने से गैर जनपद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।


मामला कटका थाना क्षेत्र का है। निमटनी गांव के केरापउवा पुरवा निवासी लालमणि और उसका छोटा भाई उजागिर पुत्र स्व. धनेश्वर जलालपुर कस्बे में लूम के कारखाने में काम करता था जो रात लगभग दस बजे काम से छुट्टी होने पर दोनो भाई घर के लिए वापस आ रहे थे। इसी बीच जब रफीगंज बाजार से पहले स्थित कुटिया के पास पहुंचे ही थे तभी रफीगंज से जलालपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही चार पहिया वाहन ने साइकल सवार लालमणि को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। जिसमे वह बुरी तरह चोटिल होकर गिर गया। साथ में जा रहे भाई ने हल्ला गोहर लगाते हुए पीछा किया लेकिन वहां के तेज रफ्तार होने से वह फरार हो गया। घायल भाई को देख भाई उजागिर ने डायल 102 के साथ साथ परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल लालमणि को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र एकडंगा ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही से ही चिकित्सकों ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कटका थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जानकारी हमे नहीं है।
दूसरी घटना भी कटका थाना क्षेत्र के ही टोल के पास बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के पिंटू सोनकर पुत्र राम फिर सोनकर और बागवान पुत्र विजय सोनकर का सड़क पर घूम रहे सांड से टकराने के कारण बुरी तरह घायल हो गए जिसमे पिंटू का दोनो पैर टूट गया है जबकि पीछे बैठा बागवान भी बुरी तरह घायल हो गया। टोल कर्मियों की सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने इलाज हेतु अतरौलिया अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचित किया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.