WhatsApp Icon

ईवीएम पर पाबंदी की मांग कर रहे एक दर्जन से अधिक नेता गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग कर रहे एक दर्जन से अधिक नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुजन मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत क्रांति मोर्चा के नेताओं द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद पहुंची पुलिस ने एक दर्जन अधिक नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए बहुजन मुक्ति मोर्चा लालजी गौतम, भारत क्रांति मोर्चा आत्माराम यादव, बहुजन क्रांति मोर्चा के ओपी रंजन आदि शामिल हैं।
बताते चलेंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने 15 अप्रैल को देशव्यापी ज्ञापन प्रदर्शन का आह्वान किया गया है जिसके क्रम में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ आत्माराम यादव के नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी को में ज्ञापन देने के लिए जनपद मुख्यालय बाबा साहब की प्रतिमा के पास कार्यकर्ता पहुंचे थे जिसको समर्थन देने के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल जी गौतम भी मौजूद थे लेकिन पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए ज्ञापन लेने से मना करते हुए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। उक्त मौके पर लालजी गौतम ने कहा कि यह हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.