WhatsApp Icon

ई रिक्शा चालकों से टोकन के नाम पर ज़बरन अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर से केदार नगर के बीच चलने वाले ई रिक्शा चालकों से टोकन के नाम पर ज़बरन 50 रुपया प्रति रिक्शा वसूली करने वाले के खिलाफ अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


ई रिक्शा चालक राम अछेवर के नेतृत्व में दर्जनों ई रिक्शा चालकों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत किया था कि जगदीशपुर निवासी विशाल सिंह सभी ई रिक्शा चालकों से प्रतिदिन मारपीट कर ज़बरन 50 रुपये की टोकन वसूली करता है और कोई रसीद भी नहीं देता है। उक्त मामले की एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 576/24 पर बीएनएस की धारा 308(2), 352 व 351(3) के तहत विशाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य खबर

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.