अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की गत 22 अगस्त को हुआ बोर्ड बैठक में मूल बजट पास ना होने एवं टेक्सी स्टैंड ठेका नीलामी को लेकर सभासदों का दो गुट आपस में भिड़ आकर हाथापाई कर लिया। बोर्ड के अंदर हुआ हंगामा टाण्डा कोतवाली पहुंच गया।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने ईओ डॉ आशीष सिंह की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 275/24 पर धारा 194(2), 221, 115(2), 352, 351(1) के तहत सभासद जमाल कामिल, मो.ज़ाहिद छोटू व मो.नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभासद जमाल कामिल के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक सभासदों द्वारा टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर दिनज चुकी है जिस पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ईओ टाण्डा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है हालांकि प्रार्थना पत्र पर अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ के हस्ताक्षर भी मौजूद है जबकि तहरीर से स्पष्ट हो रहा है कि तहरीर ईओ द्वारा लिखी गई है।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक के अंदर का मामला पुलिस में पहुंचने के कारण अधिकांश सभासदों में आक्रोश पैदा हो गया है। सूत्रों के अनुसार अधिकांश सभासद बोर्ड बैठक के अंदर का मामला कोतवाली पहुंचने से काफी नाराज हैं और बोर्ड बैठक बहिष्कार की रणनीति बना रहे हैं।





