WhatsApp Icon

ईद से ठीक पहले पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, एक ही दिन में दर्जनों लोगों को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ईद व नवरात्र पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कप्तान केशव कुमार ने बड़ा अभियान चलाते हुए जहां यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर शिकंजा कसने का काम किया है वहीं एक ही दिन में 39 लोगों को जेल भेज दिया है जिससे अपराध जगत से रिश्ता रखने वालों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस कप्तान केशव कुमार के निर्देश पर जनपदीय पुलिस ने क्षेत्र के वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को जनपद के सभी थानों द्वारा विभिन्न अभियोगों में वारंटी कुल 39 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कप्तान श्री केशव के निर्देश ओर यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसने के काम जारी है। मात्र चार दिनों में 352 वाहनों की चालान हुई तथा 08 बस व 16 ई-रिक्शा को सीज़ किया गया एवं 42 वाहनों पर 63 हज़ार का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान 756 वाहनों चालकों के नशा टेस्ट किया गया जिसमें 18 वाहनों की चालान कर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
शक्रवार को वारंटी को गिरफ्तार करने में बसखारी 01, टाण्डा 03, अलीगंज 01, इब्राहिमपुर 05, जलालपुर 04, जैतपुर 03, मालीपुर 02, भीटी 02, अहिरौली 09, महरुआ 01, आलापुर 01, जहांगीरगंज 02, राजेसुल्तानपुर 05 शामिल हैं।
बहरहाल ईद से पहले पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उलंघन व वारंटियों/अपराधियो को गिरफ्तर करने का विशेष अभियान चलाया है जिससे अपराध जगत से रिश्ता रखने वालों में हड़कम्प मच गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में 23 मार्च को हज तरबियत कैम्प, इस वर्ष जलालपुर में नहीं लगेगा शिविर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.