WhatsApp Icon

PM आवास में एंट्री के लिए बाबू मांग रहा था ‘रिश्वत टैक्स’, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, एंटी करप्शन टीम ने रामलीला मैदान से दबोचा

अम्बेडकरनगर में गरीबों के आशियाने की योजना को ही कमाई का जरिया बना लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम शामिल कराने के नाम पर खुलेआम रिश्वतखोरी कर रहे नगर पालिका के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

नगर पालिका जलालपुर में तैनात रमाकांत चौबे, जो योजना के प्रभारी बताए जा रहे हैं, पर आरोप है कि पात्र होने के बावजूद लाभार्थियों से नाम जोड़ने के लिए मोटी रकम की मांग की जा रही थी। वाजिदपुर निवासी अवधेश कुमार चौहान ने जब 5000 रुपया की मांग से परेशान होकर शिकायत की, तो एंटी करप्शन टीम ने पूरा जाल बिछाया।

तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने रामलीला मैदान परिसर के पास उसे मौके पर ही दबोच लिया। हाथ धुलवाकर कराए गए रासायनिक परीक्षण में भी रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई, जिसके बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। जलालपुर के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सवाल पैदा होता है कि सरकार की योजनाएं क्या वाकई जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं, या बीच में बैठे बाबू ही ‘फिल्टर’ बनकर गरीबों का हक निगल रहे हैं?

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.