WhatsApp Icon

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नवरात्रि और ईद जैसे संवेदनशील पर्वों से पहले क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में टाण्डा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व गोकशी के मामले में पहले से अभियुक्त रहे 49 वर्षीय कफील उर्फ पुल्लूर पुत्र ताज मोहम्मद और 27 वर्षीय तौसीफ पुत्र तौफीक, निवासी नैपुरा टाण्डा को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा सघन चेकिंग और क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई। पुलिस टीम में सकरावल चौकी इंचार्ज राम प्रकाश सिंह, एसआई राहुल यादव, हर्सोगोविंद, चमन और सरफराज अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.