WhatsApp Icon

ईदगाहों का औचक निरीक्षण कर चेअरमैन ने परखी व्यवस्था

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने बकरीद पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईदगाहों व मस्जिदों समेत पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रीमती शबाना नाज़ ने कूड़ा उठाने, नालियों की सफाई और सैनिटाइजेशन पर भी जोर दिया। चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने स्थानीय लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील किया।
टाण्डा चेअरमैन श्रीमती शबाना ने बकरीद लव के एक दिन पूर्व शुक्रवार को टाण्डा ईदगाह व मुबारकपुर ईदगाह पर पहुंच कर नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर सफाई नायकों को निर्देश भी दिया। इस दौरान नगर पालिका के आरआई राकेश कुमार गौरव व संबंधित सफाई कर्मचारी सहित कई सभासद भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक फेरबदल, कई नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारियां

जमानत पर छूटा ठग बना लुटेरा: लाइटर पिस्टल से सर्राफा दुकान पर दिनदहाड़े वार, भीड़ ने दबोचा, मुकदमा दर्ज

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.