WhatsApp Icon

टाण्डा व मुबारकपुर ईदगाह का चेयरमैन ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण – साफ सफाई व जलापूर्ति शिकायत नंबर जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शिया समुदाय द्वारा जहां बुधवार को ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई वहीं सुन्नी समुदाय द्वारा गुरुवार को ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की जाएगी। टाण्डा ईदगाह व मुबारकपुर ईदगाह का टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्र में ईद उल फितर व चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर विशेष साफ सफाई व जलापूर्ति की व्यवस्था रहेगी।


बताते चलेंकि पूर्व वर्षों की तरह नगर पालिका द्वारा ईदगाहों पर व्यवस्थाएं कराई जा रही है। ईद व नवरात्र पर्व को ध्यान में रखकर सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के आस पास साफ सफाई व चूने का छिड़काव कराए जाने का निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा दिया है।

साफ सफाई एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सफाई नायकों व जलापूर्ति से सम्बंधित लोगों का नम्बर सार्वजनिक किया गया है तथा शिकायतों का निस्तारण न होने पर आरआई व प्रभारी सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौरव से भी संपर्क कर सकते हैं।

अन्य खबर

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.