अम्बेडकरनगर: श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति मुबारकपुर टाण्डा द्वारा श्री दुर्गा पूजा महोत्सव एवं विसर्जन शोभा यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उपजिला अधिकारी टांडा को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने की मांग किया है।
श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति मुबारकपुर द्वारा दिए गए ज्ञापन में टूटी गलियों को अविलंब ठीक कराने, बिजली के तारों को व्यवस्थित कराने, 24 घण्टे विद्युत सप्लाई, सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन घाट पर नदी व नाव तक सुगमता से पहुंचने हेतु रास्ते की व्यवस्था, मुबारकपुर में समुचित साफ सफाई और चूना छिड़काव कराने और अराजक तत्वों की पहचान के लिए नगर में सीसीटीवी की व्यवस्था करने सहित 20 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।
ज्ञापन सौंपते समय श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति मुबारकपुर के संरक्षक गौतम उपाध्याय, कमल गुप्ता, आशीष यादव, महा समिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल पिंटू, महामंत्री संदीप कुमार मांझी, मंत्री मदनलाल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



