बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के पांच माह बाद बनी समिति से दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) टांडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका के दुकानदारों से किराया वसूली बन्द किए जाने से दुकानदारों में बेचैनी बढ़ी हुई है।
29 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुई नगर पालिका की बोर्ड में सभासदों द्वारा दुकानदारों से किराया जमा करने का मुद्दा प्रमुख्यता से उठाया गया था जिस में बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाए। उक्त निर्णय के बाद सभासदों द्वारा लगातार समिति बनाने की मांग की जाती रही और आखिरकार पांच माह बाद नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने पांच सदस्यीय समिति का गठन कर तत्थों परीक्षण कर अधिनियम में दी गई व्यवस्थाओं के अनुरूप संयुक्त रिपोर्ट तलब किया है। सभासद घिसियावन मौर्य की अध्यक्षता में बनाई गई उक्त समिति में सभासद जमाल कामिल राजू, जुलेखा खातून, राकेश गुप्ता व मो.तारिक शामिल हैं।बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका की सैकड़ों दुकानों का कई दशकों पूर्व आवंटन हुआ था लेकिन कभी रिनिवल कराने का कोई मामला सामने नहीं आया था। काफी दुकानों को दूसरों के हाथों लाखों रुपये में बेचा जा चुका है जबकि काफी दुकानों पर उनके वंशज काबिज है तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा नियमानुसार कई दुकानों को पुनः आवंटित भी किया जा चुका है। जिन दुकानों का पुनः आवंटन नहीं किया गया है उन दुकानदारों का नगर पालिका किराया नहीं जमा कर रही है तथा कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर चुकी है जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है। नगर पालिका बोर्ड की सहमति पर नवगठित समिति उक्त सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर चेयरमैन को अपनी संयुक्त रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।





