WhatsApp Icon

जनपद के अधिकांश डॉक्टरों की ओपीडी 24 घण्टा रहेगी बन्द – जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर पर जनपद के अधिकांश डॉक्टर शनिवार प्रातः 06 बजे से अपनी ओपीडी बन्द कर हड़ताल पर चले गए हैं हालांकि इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं प्रदान की जायेगी।


उक्त जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर एस. के वर्मा व सेक्रेटरी डॉक्टर आसिफ अख्तर ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जनपदीय समिति ने बताया कि कोलकता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज के महिला डाक्टर के साथ हुए दुराचार, नृशंस हत्या एवं डाक्टरों के खिलाफ हिंसा के विरोध में आईएमए हेडक्वार्टर दिल्ली के आवाहन पर आईएमए अम्बेडकर नगर के समस्त चिकित्सक द्वारा 17 अगस्त शनिवार की सुबह 06 बजे से 18 अगस्त रविवार की सुबह 06 बजे तक अर्थात 24 घंटे के लिए सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रखेंगे। बताते चलेंकि कि आईएमए संगठन के कोषाध्यक्ष डॉक्टर जी.डी वर्मा, संरक्षक डॉक्टर आर.सी गुप्ता व डॉक्टर ए.के गुप्त सहित डॉक्टर बृजेश कुमार, डॉक्टर आलोक पांडेय, डॉक्टर जे.के वर्मा, डॉक्टर पंकज केआर गौड़, डॉक्टर प्रमोद यादव, डॉक्टर अमित पटेल, डॉक्टर मुकेश राणा, डॉक्टर मनीषा यादव, डॉक्टर पूनम सिंह, डॉक्टर हिना सैय्यदा पदाधिकारी हैं जबकि जनपद के अधिकांश डॉक्टर आई एम ए संगठन से जुड़े हुए हैं जिसके कारण जनपद की अधिकांश प्राइवेट डॉक्टर की चिकित्सीय सेवा पूरी तरह बंद रहेगा हालांकि आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेंगे। ज्ञात रहे कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल अर हैं।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.