अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर समापन दिवस पर योग एवं आयुर्वेद प्रकरण पर विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाण्डा नगर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर विवेक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर व ध्वजारोहण कर किया।
उक्त मौके लार डॉक्टर विवेक गुप्ता ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग प्रकारों एवं होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रथम श्रीमती सुशीला देवी ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला ने योग पर चर्चा करते हुए छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उक्त अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता बनी रही।





