WhatsApp Icon

भाजपा में शामिल हुए डीपीआरओ कार्यालय का जूनियर असिस्टेंट निलंबित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले डीपीआरओ के कनिष्ठ सहायक सुनील वर्मा को जिला पंचायतराज अधिकारी ने निलम्बित कर दिया है। वायरल फ़ोटो व वीडियों में श्री सुनील सपा छोड़ बसपा जॉइन करने वाले आंनद वर्मा के ठीक सामने नज़र आ रहे हैं।


जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 29 मार्च को विभिन्न सोशल मीडिया पर प्रकाशित / प्रसारित फोटो के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि सुनील वर्मा कनिष्ठ सहायक द्वारा किसी पार्टी विशेष कार्यालय पर उपस्थित होकर सार्वजनिक रूप से उक्त पार्टी में शामिल होकर पार्टी की गतिविधियो में सम्मिलित रहें हैं। गत 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। सुनील वर्मा एक शासकीय कर्मचारी हैं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुसार शासकीय कर्मचारी के ऊपर मॉडल कोड आफ कन्डक्ट लागू है तथा इनके द्वारा उसका तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत इस प्रकार का कृत्य किये जाने के आरोप में सुनील वर्मा को निलम्बित किया जाता है तथा अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया जाता है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.