अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) पवित्र माह रमजान व होली पर्व के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ तलवापार, छोटी बाजार, ताज टाकीज़, अलीगंज, छज्जापुर, चौक घंटाघर, सकरावल आदि क्षेत्रों का पैदल मार्च किया गया।
जनपद के उच्च अधिकारियों ने अर्ध सैनिक बल व मित्र पुलिस के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा आम जनमानस से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में वार्ता किया गया। जिस पर लोगों द्वारा खुशी जाहिर की गई। जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा आमजन से अपील किया गया कि त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। साथ ही साथ यह भी अपील किया गया कि होलिका दहन ट्रांसफार्मर के निकट व विद्युत तारों के नीचे न करें।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारी से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
टांडा नगर क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के पैदल गस्त के दौरान टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह, टांडा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह, नगर पालिका आरआई राकेश गौरव आदि मुख्य रूप से साथ साथ नज़र आए।





