WhatsApp Icon

पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में समाजसेवियों को भी किया गया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गणतन्त्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जनपद मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य परेड व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया तथा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जहां सम्मानित किया गया वहीं समाज मे महत्वपूर्ण योजदं देने वाले समाजसेवियों को भी प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जलालपुर की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था सहयोग के अध्यक्ष आशुतोष सिंह व बसखारी निवासी समाजसेवी व कैलाश प्रभावती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शेड यादव तथा बेवाना निवासी समाजसेविका पुष्पा पाल को समाज में विशेष योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा भेंट किया गया। उक्त मौके सुंदर ग्राम सभा के लिए एक ग्राम प्रधान सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए शरद यादव व संतोष सिंह को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.