WhatsApp Icon

किशोर के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम – डीएम एसपी के आश्वसन पर राजी हुए परिजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेवाना थानाक्षेत्र नौगांव गाँव में 16 वर्षीय किशोर की विपरीत समुदाय के दबाव में बिजली तार जोड़ते समय मृत्यु हो गई थी जिसमें विदेश रह रहे मृतक के पिता के आने में देरी होने से नाराज़ परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने दोस्तपुर मार्ग के रामपुर सकरवारी में सड़क पर शव रख कर भारी हंगामा किया। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ भी पहुंचे।


जिलाधिकारी श्री अविनाश ने बताया कि उक्त घटना में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, तालाब पट्टा सहित एक बीघा भूमि का आवंटन किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक अपनी चार बहनों के बीच एकलौता भाई था और मृतक अमर निषाद के पिता विदेश में हैं जो तत्काल टिकट ना होने के कारण नहीं आ सके हैं लेकिन एम्बेसी से वार्ता कर उन्हें जल्दी बुलाया जा रहा है। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.