WhatsApp Icon

संचारी रोग व दस्तक को लेकर डीएम ने दिया विशेष दिशा निर्देश जबकि बिहरोज़पुर में जल निकासी से ग्रामीण परेशान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया वहीं दूसरी तरफ तहसील व विकास खंड टांडा के ग्राम बिहरोज़पुर गाँव में कच्ची नाली को पक्की बनाने के लिए दर्जनों परिवार की गोहार को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा प्रबल है।


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी विभागों से उनके द्वारा की गयी तैयारियों को लेकर विभागवार समीक्षा की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित उपचार सर्वोच्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी दायित्वों पूर्ण मनोयोग से निभाये। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि एंटी लारवा, साफ सफाई, फॉगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर टांडा एवं किछौछा में चिन्हित हाई रिस्क एरिया में साफ सफाई अभियान पर विशेष ध्यान देने तथा अभियान चला कर वहां पर बेहतर साफ–सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, जन सामान्य को जागरूक करने तथा हाई रिस्क एरिया में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उथले हैंड पंप पर लाल निशान लगाने तथा लोगों को उससे पानी न पीने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र में जल जीवन मिशन से जलापूर्ति हो रही है वहां पर लोगों को जल जीवन मिशन से आपूर्ति किए जा रहे हैं जल का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पानी की अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। वॉटर लॉगिंग वाले क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने तथा वहां पर एंटीलार्वा एवं फॉगिंग करवाने हेतु जिलापंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में नियमानुसार फॉगिंग मशीन क्रय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। अभियान चलाकर डेंगू की स्क्रीनिंग की जाए। सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई के साथ-साथ झाड़ियों आदि को कटवाने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मच्छर रोधी/मच्छर भगाने वाले पौधों जैसे लेमनग्रास, गेंदा, तुलसी, पुदीना, लैवेंडर, नींबू, आदि को रोपित करने हेतु लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को वर्षा एवं संचारी रोगों की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को अभियान चलाकर टीकाकरण से शत प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश दिए।
एक तरफ जिलाधिकारी द्वारा काफी बारीकी के साथ विभागवार समीक्षा कर संचारी व दस्तक रोग की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने एवं लापरवाही बर्दाश्त न करने का निर्देश जारी किया जा रहा है तो दूसरी तरफ विकास खंड टांडा के ग्राम बिहरोज़पुर में जबरदस्त गंदगी फैली हुई है जिसकी चपेट में दर्जन भर परिवार आ रहे हैं। बताते चलेंकि एक दर्जन परिवारों के घरों की जल निकासी गाँव के तालाब व नाला की तरफ है और कच्ची नाली के सहारे गंदा पानी बहता है, उक्त कच्ची नाली को ग्राम प्रधान के प्रयास से पक्का करने का काम शुरू होते ही आबादी की भूमि पर कब्जा जमाए गाँव के एक परिवार द्वारा पानी निकासी बन्द कर दी जाती है जिससे बरसात के समय मे दर्जनों घरों के अंदर पानी भर जाता है और पूरी गृहस्थी तहसनहस होकर बर्बाद हो जाती है। पीड़ित परिवारों द्वारा टांडा एसडीए व जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देकर जलनिकासी की समस्या का समाधान करने की मांग की गई लेकिन उन परिवारों को कोई लाभ नहीं हो सका है जबकि बरसात की आमद से ग्रामीण अपनी गृहस्थी बर्बाद होने की संभावना से भयभीत नज़र आ रहे हैं।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.