WhatsApp Icon

जिलाधिकारी ने टांडा नगर पालिका ईओ, अध्यक्ष व सभासदों के बीच तालमेल बैठाने का किया प्रयास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ व सभासदों के बीच आपसी तालमेल बैठा कर बोर्ड बैठक बुलाने एवं बजट पास कराने के लिए उच्च अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बैठक आहूत कर सभासदों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में नगर पालिका परिषद टांडा के सभासद तथा नगर पालिका अध्यक्ष के साथ विकास कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा को निर्देशित किया गया कि नगर की नियमित साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान दिया जाए। नगर पालिका परिषद टांडा अध्यक्ष तथा सभासद को साफ सफाई तथा सौंदरीयकरण बनाए रखने के लिए सहयोग हेतु कहा गया।
बैठक की उपरांत जिलाधिकारी द्वारा आए हुए समस्त सभासद तथा नगर पालिका अध्यक्ष टांडा को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। बैठक के दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी टांडा मोहन लाल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा आशीष सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ सहित अधिकांश सभासद उपस्थित रहे।
बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों के बीच चल रही खींचातानी के कारण जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट अभी तक पास नहीं हो सका है जिसके कारण नगर क्षेत्र का विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित नज़र आ रहा है। चेयरमैन व सभासदों के बीच कई चक्र में वार्ता हुई लेकिन बोर्ड बैठक के दौरान आपसी सामंजस्य बिगड़ जाने के कारण अभी तक मूल बजट पास नहीं हो सका है।

अन्य खबर

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.