WhatsApp Icon

डीएम ने इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर व एकल खिड़की कार्यालय का किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन के निर्देश के क्रम में
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा आपदा नियंत्रण हेतु जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में स्थापित होने वाले इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का जायजा लिया गया।

Oplus_131072

इस दौरान मौके पर उपस्थित सूर्यभान, आपदा विशेषज्ञ एवं अविनाश कुमार वर्मा, आपदा सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न उपकरण के क्रय तथा अवस्थापना संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाए ताकि आपदा के दौरान आमजन को पर्याप्त व त्वरित सहायता प्रदान किया जा सके।


इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए स्थापित एकल खिड़की कार्यालय का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि सभी अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.