WhatsApp Icon

उच्चाधिकारियों ने प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवी पैट तथा वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवी पैट तथा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सभी लोगों द्वारा पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए अलग अलग बेयर हाउस के कमरे में जा कर उसमे रखी मशीनों का निरीक्षण किया गया। उपस्थित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इस पर संतुष्टि जताई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से कराया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सीसीटीवी कैमरा तथा अन्य व्यवस्थाएं देखी गई। सभी व्यवस्थाएं मौके पर ठीक-ठाक पाई गई । निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल,परियोजना दिलीप सोनकर, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी तथा अपना दल के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.