अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार माह के प्रथम शनिवार 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं 08 जून को रविवार के कारण 09 जून दिन सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से तहसील भीटी में, तहसील टांडा अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में तथा अन्य तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे व शासन के मंशानुसार एक–एक करके आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।जिलाधिकारी सोमवार को भीटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की सुनेंगे फरियाद




