WhatsApp Icon

मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की जिलाधिकारी ने की अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 16 में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में सबसे कम मतदान प्रतिशत था। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्वीप कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जिसके अंतर्गत उन्होंने वहां उपस्थित मतदाताओं से वार्तालाप किया और यह जानने की कोशिश की, की मतदान प्रतिशत कम होने के कारण क्या है तथा उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई गई व उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


बताते चलेंकि कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वीप योजना के अंतर्गत जनपद की समस्त विधानसभाओं में कुल 100 लोएस्ट टर्न आउट वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में सबसे कम मतदान प्रतिशत था। 100 लोएस्ट टर्न आउट मतदेय स्थलों में कम मतदान प्रतिशत के कारण पता किया जाएगा की किन कारणों से मतदाताओं द्वारा यहां रुचि नहीं ली जा रही है, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त बीडीओ, समस्त तहसीलदार ,नायक तहसीलदार अकबरपुर/ सिकंदरपुर को लोएस्ट टर्न आउट मतदेय स्थलों व संबंधित क्षेत्र में जाकर इसका कारण पता करने व जन जागरूकता द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य किए जाने का आदेश जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोएस्ट पांच मतदेय स्थलों पर स्वयं भी जाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उनमें आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा व आम जनमानस से वार्ता कर उन्हें अधिक से अधिक मतदान में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए स्वीप योजना के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार, नुक्कड़ नाटक, रैली आदि के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले एक तथा कुल पांच मतदेय स्थलो के मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु गोद लेने का निर्णय लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त मतदाताओं से अपील की गई कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महा पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.