WhatsApp Icon

भाईचारे एवं सौहार्द से मनाएं त्यौहार – जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी त्योहारों ईद एवं रामनवमी सहित अन्य त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व संबंधित अधिकारियों, सम्मानित सदस्यों तथा विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओ के साथ जनपद स्तरीय शांति कमेटी की बैठक आयोजित किया गया।


बैठक के दौरान विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओं से त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में सुझाव लिया गया। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जाम की समस्या से निदान पाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान रूट डायवर्जन के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल ठीक कराया जाए और टूटे विद्युत तारों को समय से ठीक कर लिया जाए जिससे आगामी त्योहारों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर पालिका/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में पानी एवं साफ सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, नालियों की सफाई, चूने की छिड़काव सहित अन्य कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाए, जिससे आगामी त्योहारों को सकुशल रूप से संपन्न कराया जा सके।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में धारा 144 लागू है इसका सभी लोग अनुपालन सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा आए हुए समस्त पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की गई कि जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्यौहार के दौरान मेडिकल टीम 24 घंटे तैयार रहें। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सीएचसी तथा पीएचसी पर डॉक्टर उपस्थित रहे। जिससे त्यौहार के दिन किसी प्रकार कोई समस्या न होने पावे। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि समस्त मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि त्यौहार के दौरान सदभाव एवं सौहार्द को बनाए रखे।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ,अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.