WhatsApp Icon

पुलिस के अभियान से डीजे संचालकों में मचा हड़कम्प, समाजसेवियों ने की सराहना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) वार्षिक निरीक्षण पर जनपद पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा मानक विरुद्ध डीजे के खिलाफ जनपदीय पुलिस को विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया था। उक्त क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटा में 33 डीजे/एम्पलीफायर को सीज़ कर दिया गया है।


पुलिस कप्तान केशव कुमार द्वारा बताया गया कि विभिन्न थानों पर डीजे के विरुद्ध बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि डीजे मानक से अधिक तेज आवाज में बजाए जा रहे हैं। इससे यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसपी श्री केशव के निर्देशा पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध रूप से व अधिक तेज आवाज में बजने वाले डीजे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अवैध व ध्वनि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 डीजे में 163 साउंड व 18 एमप्लीफायर मशीन जब्त (सीज) किए गए हैं।
पुलिस कप्तान केशव कुमार द्वारा सभी नागरिकों से अपील किया गया है कि वे ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें और बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत शांति बनाए रखने में सहयोग दें।
बहरहाल मानक के खिलाफ तेज़ आवाज़ व देर रात्रि तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ चले जनपदीय पुलिस के कड़े अभियान से डीजे संचालकों में हड़कम्प मच गया है वहीं समाजसेवियों व संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस के उक्त कदम की सराहना किया है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.